Tuesday, 16 December 2014

॥गोविन्द दामोदर माध्वेति॥

गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है,
भूलूँ न मैं नाम कभी तुम्हारा।
निष्काम होके दिनरात गाऊँ।
गोविन्द दामोदर माध्वेति।

हे कॄष्ण, हे यादव, हे सखेति॥

देहान्तकाले तुम सामने हो,
www.krishanpremsansthan.org

 बंशी बजाते, मन को लुभाते।
गाता यही मैं, तन नाथ त्यागूँ।
 गोविन्द दामोदर माध्वेति।
हे कॄष्ण, हे यादव, हे सखेति॥
माता यशोदा हरि को जगावे,
 जागो उठो मोहन नैन खोलो।
द्वारे खड़े गोप बुला रहे हैं।
 गोविन्द दामोदर माध्वेति।
हे कॄष्ण, हे यादव, हे सखेति॥

॥अच्युतम केशवं राम नारायणं॥

www.krishanpremsansthan.org
अच्युतम केशवं राम नारायणं
,
कृष्ण दमोदरम् वासुदेवं हरिं,
श्रीधरं माधवं गोपिका वल्लभं,
जानकी नायकं रामचंद्रम भजे।

अच्युतम केसवं सत्य भामधावं,
माधवं श्रीधरं राधिका अराधितम,
इंदिरा मन्दिरम चेतसा सुन्दरम,
देवकी नंदनं नन्दजम सम भजे।

॥तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे॥



तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥
तेरे नैन गजब कजरारे, मटके हैं कारे कारे
तेरी तिरछी से चितवनीया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥
तेरे केश बड़े घुंघराले, ज्यों बादल कारे कारे
तेरी कुंडल की झलकनिया पे
बलिहार जाऊ रे,बलिहार सांवरे ॥
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥


तेरी चाल अजब मतवाली,लगाती प्यारी प्यारी
तेरी मधुर मधुर पैजनिया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥
 तेरी मंद मंद मुस्कनिया पे
बलिहार जाऊ रे , बलिहार सांवरे ॥

॥ राधे तेरे चरणो की ॥



राधे तेरे चरणो की


प्यारी  राधे तेरे चरणो की…
श्यामा तेरे चरणो की
गर धुल जो मिल जाए…
सच कहती हूँ  राधे
मेरी तकदीर बदल जाए,
ये मन बङा चंचल है
कैसे तेरा भजन करू,
जितना इसे समझाऊँ ,
उतना ही मचल जाए,
राधे तेरे चरणो की…
श्यामा तेरे चरणो की
गर धुल जो मिल जाए…
सुनते है तेरी रहमत दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाए श्यामा,
जीवन सफल हो जाए प्यारी,
दिल की कली खिल जाए,
राधे तेरे चरणो की…
श्यामा तेरे चरणो की

गर धुल जो मिल जाए…